फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees in temples

पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ेगी भीड़

Sun, 29 Jul 2018 11:30 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Sun, 29 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
 Devotees in temples
शिवद्वार में सावन के प्रथम सोमवार को जलाभिषेक करेंगे कांवरिया।
सोनभद्र। श्रावण मास के पहले सोमवार को जिले के शिवालयों में भारी भीड़ उमड़ेगी। इसको देखते हुए मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई है। गुप्तकाशी का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले शिवद्वार में 50 हजार से अधिक कांवरियों एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। इसको देखते हुए मंदिर परिसर में भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और जगह-जगह बैरियर स्थापित किए गए हैं।  
विज्ञापन

गुप्ताकाशी में रविवार की शाम से विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर एवं मिर्जापुर के बैरिया घाट गंगा नदी से जल लेकर कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बोल बम, बोल बम के जयकारे से समूचा इलाका भक्तिमय हो गया है। कांवरियों के सुरक्षा में तैनात दस सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। इसकी मानिटरिंग जोनल अधिकारी अरूण कुमार दीक्षित और डॉ. अवधेश सिंह कर रहे थे। शिवद्वार मंदिर से इलाहाबाद बैंक के समीप फोर्स के साथ मौजूद सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रोकवा दे रहे थे। यहां से सिर्फ अधिकारियों के वाहनों को मंदिर तक जाने की अनुमति दी जा रही थी। मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिहाज से 11 सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। घोरावल से शिवद्वार के बीच मुख्य मार्ग और संपर्क मार्गों पर आठ अस्थायी बैरियर लगाए हैं। कोहरथा मोड़ पर तैनात फोर्स बड़े वाहनों को रोक दे रही थी। उधर श्रावण मास के पहले सोमवार को राबर्ट्सगंज नगर में स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, शोभनाळा मंदिर, गुप्तकाशी में विराजमान शिवद्वार में उमा-महेश्वर, घिवही शिव मंदिर, नल राजा महादेव, बरैला, गौरीशंकर, अमर गुफा मंदिर, महामंलेश्वर, कंडाकोट पंचमुखी, सोभनाथ महादेव, रेणुकेश्वर महादेव, घिवही शिव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की उमडने वाली भीड़ उमड़ेगी। मंदिरों के आसपास माला-फूल, प्रसाद की दुकानें सज गई है। एसपी राम प्रताप सिंह ने कहा कि जिन शिवालयों मेें श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक उमडने की संभावना है वहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed