{"_id":"6a3d64b09cd586a7bb0d9a72","slug":"despite-light-rain-there-was-no-relief-from-the-humidity-the-sky-remained-overcast-sonbhadra-news-c-194-1-son1017-148702-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हल्की बारिश के बावजूद उमस से नहीं मिली राहत, आसमान में बादल छाए रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हल्की बारिश के बावजूद उमस से नहीं मिली राहत, आसमान में बादल छाए रहे
रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर हल्की बारिश का नजारा। संवाद
Link Copied
सोनभद्र। जिले में पांच दिन बाद एक बार फिर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे दिन के साथ रात में भी गर्मी का असर बना रहा। बृहस्पतिवार की शाम कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई लेकिन इससे लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके मुकाबले बुधवार को न्यूनतम पारा 26.5 और अधिकतम पारा 39.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा में करीब दो डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 19 जून को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद लगातार पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा, लेकिन बृहस्पतिवार को फिर यह 40 डिग्री पर पहुंच गया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग बेहाल रहे। दोपहर बाद करीब तीन बजे से मौसम में परिवर्तन शुरू हुआ। शाम चार बजे आसमान में बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। हालांकि बारिश कम होने के कारण वातावरण में उमस बनी रही। देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे, जिससे मौसम सुहावना होने की उम्मीद तो जगी, लेकिन लोगों को गर्मी और चिपचिपाहट से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है और कहीं-कहीं हल्की बारिश के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।