फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Desire , orgasm , desire , humor , agriculture gold

आकांक्षा, तृप्ति, तमन्ना, विनोद, कृष को स्वर्ण

Mon, 02 Nov 2015 11:16 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Mon, 02 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Desire , orgasm , desire , humor , agriculture gold
चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतरविद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता स्पर्धा-2015 के दूसरे दिन सोमवार को छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। बालिका वर्ग में जहां चुर्क की आकांक्षा और तृप्ति को स्वर्ण पदक मिला है, वहीं गड़वाघाट की तमन्ना और बालक वर्ग में  विनोद और कृष पटेल को भी स्वर्ण पदक मिला है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में जूनियर बालिका वर्ग में चुर्क शाखा की आकांक्षा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। बनपुरवा शाखा की प्रियंका ने रजत तथा गड़वाघाट शाखा की आंचल ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


सीनियर बालिका वर्ग में गड़वाघाट शाखा की तमन्ना सिंह ने स्वर्ण, रति सिंह ने रजत व चुर्क शाखा की खुशबू राव ने कांस्य पदक जीता।

400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में आंचल यादव ने स्वर्ण, चुर्क शाखा की आकांक्षा ने रजत व बनपुरवा शाखा की निशा ने कांस्य पदक जीता एवं सीनियर बालिका वर्ग में चुर्क शाखा की तृप्ति जायसवाल ने स्वर्ण, गड़वाघाट शाखा की पायल सिंह ने रजत व आकांक्षा प्रिया ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ 400 मीटर जूनियर बालक वर्ग में गड़वाघाट शाखा के विनोद कुमार यादव ने स्वर्ण व रवि किशन पाल ने रजत एवं बनपुरवा शाखा के चंदन यादव ने कांस्य पदक जीता तथा सीनियर बालक वर्ग में कृश पटेल ने स्वर्ण व विकास पाल ने रजत तथा चुर्क शाखा के आकाश सिंह ने कांस्य पदक जीता।

1500 मीटर सीनियर बालक वर्ग में गड़वाघाट शाखा के कृश पटेल ने स्वर्ण व विकास मौर्या ने रजत पदक अपने नाम किया और चुर्क शाखा के आकाश सिंह ने कांस्य पदक जीता।

इस मौके पर मुख्य अतिथि राम मूर्ति यादव और प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन में चुर्क के प्रधानाचार्य एसके चौबे, गड़वाघाट के प्रधानाचार्य डा. एके चौबे, बनपुरवा के प्रधानाचार्य  चंद्रशेखर सिंह, चुर्क शाखा के प्रधानचार्य डा. एसके चौबे,


उपप्रधानाचार्य राजकुमार, अमिता सिंह, विजयानंद पांडेय एमएस यादव, यमुना सिंह, खेल प्रशिक्षक सुशीला, दिलीप, मनोहर, आरके शर्मा, मनोज राय, चंचला मिश्रा, नीतू आदि रहीं। संचालन राजीव, मुकेश, वंदना दुबे, अमृता और वृत्ति श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed