फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dengue victim referred to Varanasi

Sonebhadra News: डेंगू पीड़ित वाराणसी रेफर, दो नए मरीज भर्ती

Sat, 16 Sep 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dengue victim referred to Varanasi
म्योरपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत रेणुकूट नगर व आसपास के क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। बचाव कार्य न होने से मरीज बढ़ रहे हैं। रेणुकूट के ईएसआई चिकित्सालय से शुक्रवार को गंभीरावस्था में एक डेंगू पीड़ित को वाराणसी रेफर कियागया। दो नए मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेणुकूट के ईएसआई अस्पताल से शुक्रवार को अभिषेक तिवारी (35) पुत्र राजेंद्र तिवारी को वाराणसी के पांडेयपुर स्थित ईएसआई चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं म्योरपुर सीएचसी में शुक्रवार को रेणुकूट से सटे पिपरी नगर पंचायत के वार्ड ग्यारह निवासी उन्नति सिंह (34) पत्नी दिग्विजय सिंह और उनके भतीजे करुणेंद्र सिंह (30) पुत्र उदयभान सिंह को भर्ती कराया गया। दोनों की प्रारंभिक जांच में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। सैंपल को एलाइजा टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। उन्हें सीएचसी में बने डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। नगरवासियों का कहना है कि रेणुकूट में भी बचाव के कार्य नहीं किया जा रहा है। मुर्धवा और खाड़पाथर इलाके में पिछले वर्ष भी डेंगू के मरीज मिले थे, लेकिन इस वर्ष अभी तक छिड़काव और फॉगिंग का कार्य नहीं हो सका है। इससे लोगों को मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। नगरवासियों ने जल्द राहत और बचाव कार्य करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed