फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration with candle for light on flyover

फ्लाईओवर पर लाइट के लिए मोमबत्ती लेकर प्रदर्शन

Wed, 16 Nov 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration with candle for light on flyover
राबर्ट्सगंज फ्लाईओवर पर मोमबत्ती जलाकर रोड लाइट की मांग करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को फ्लाईओवर पर प्रकाश व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। देर शाम फ्लाईओवर पर एकत्रित होकर हाथों में मोमबत्ती लेकर व्यवस्था को आइना दिखाया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के पूर्व जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि फ्लाईओवर पर प्रकाश की व्यवस्था न होने से आए दिन दुर्घटना हो रही है। अपराधिक तत्वों को बढ़ावा मिल रहा है। शासन प्रशासन असहाय बना हुआ है। जनप्रतिनिधि भी केवल अवैध खनन और परिवहन को प्रश्रय देने में परेशान हैं। उन्हें जनता की समस्याओं की कोई फिक्र नहीं है। प्रमोद यादव ने कहा कि अगर दो सप्ताह में प्रकाश व्यवस्था नहीं होती तो टोल प्लॉजा पर सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन को बाध्य होंगे। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता परेशान है। प्रदर्शन में मुन्ना कुशवाहा, मोती कोल, रोहित भारती, चंदन केशरी, गोपाल गुप्ता, हीरा सोनकर, अनिल विश्वकर्मा, नौशाद, राकेश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed