ओबरा। रोडवेज विभाग द्वारा 193 व्यापारियों के दुकानों व मकानों को हटाने को लेकर भेजे गए नोटिस के विरुद्ध ओबरा बाजार के व्यापारियों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को पांचवें दिन भी प्रदर्शन किया। मौके पर टीम सह प्रमुख धर्मेंद्र सोनी व आंदोलन संयोजक शमशेर खां ने कहा कोरोना वायरस जैसे महामारी से हुए लॉकडाउन के चलते मध्यम वर्ग के ओबरा के व्यापारी मंदी के कारण अपनी आजीविका के लिए काफी परेशान है। वही दूसरी ओर रोडवेज विभाग द्वारा हजारों लोगों को बर्बाद करने के लिए नोटिस भेजा गया है जो सही नहीं है। कहा कि यदि हमारी दुकानों व मकानों को तोड़ा गया तो इसके विरोध में व्यापारी अंतिम दम तक लड़ाई लड़ेगा। मौके पर धर्मेंद्र सोनी, लाल बाबू सोनकर, दिलीप सिंह, इरफान, राम दुलारे, शमशेर, हारून, राहुल केशरी, विकाश अग्रहरि, मंसूर, नन्दलाल, दिनेश गुप्ता, अमरनाथ, राजू आदि मौजूद रहे।