फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration to give ownership card of state land

स्टेट की जमीन का स्वामित्व कार्ड दिये जाने की मांग

Mon, 16 Nov 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Demonstration to give ownership card of state land
विंढमगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बूटबेढ़वा में हाट बाजार को लेकर प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : SONBHADRA
विंढमगंज। दुद्धी ब्लॉक के बुटबेढ़वा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सोमवार को रामलीला मैदान में प्रदर्शन कर स्टेट की जमीन का स्वामित्व कार्ड देने की मांग की। आरोप लगाया कि उन्हें स्टेट की भूमि के सर्वेक्षण के दौरान फार्म दिया जा रहा है लेकिन भूमि का स्वामित्व कार्ड नहीं दिया जा रहा। इसको लेकर संशय की स्थिति है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी की। इस दौरान बैठक कर ग्रामीणों ने स्वामित्व कार्ड न देने पर नाराजगी जाहिर की। व्यापारी लालता प्रसाद जायसवाल और आशीष कुमार जायसवाल एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री के स्वामित्व योजना का लाभ देने के लिए क्षेत्रीय लेखपाल सर्वे कर रहे हैं लेकिन लेखपाल ग्रामीणों को आस्थान, स्टेट की भूमि का सर्वेक्षण 2020-21 का फार्म देकर उक्त भूमि से हम लोगों को स्वामित्व योजना का लाभ नहीं दे रहे हैं। यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा। कहा कि जिस भूमि पर ग्रामवासी दुकान व मकान बना कर कई पीढ़ी से निवास कर रहे हैं, उक्त भूमि गाटा नंबर 932 झ ग्राम पंचायत बुटबेढवा के भवन खाते में दर्ज है। इस पर ग्रामीणों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का कार्ड आवंटित करना चाहिए लेकिन लेखपाल के बांटे गए फार्म से लोगों के बीच इस बात का उहापोह है कि उन्हें स्वामित्व कार्ड से वंचित करने की साजिश रची जा रही है। ग्रामीणों ने चेताया कि यदि स्वामित्व कार्ड नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख चोपन रामसकल जयसवाल, रमेशचंद्र, अशोक जायसवाल, प्रभात कुमार, अपना दल एस के नगर अध्यक्ष उदय जायसवाल, भाजपा के सेक्टर अध्यक्ष नंद किशोर गुप्ता, आनंद कुमार द्विवेदी, धर्मेंद्र जायसवाल, मिट्ठू रावत, राजेश गुप्ता, नंदू जायसवाल, बुदल, अनिल केसरी, मनोज केसरी, प्रमोद जायसवाल, लालबाबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed