फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration regarding wages at DFO office

Sonebhadra News: डीएफओ कार्यालय पर मजदूरी को लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 21 Sep 2023 10:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:06 AM IST
विज्ञापन
Demonstration regarding wages at DFO office
सोनभद्र। बकाया मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को दैनिक मजदूरों ने डीएफओ कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद डीएम कार्यालय पहुंचकर पत्र सौंपा। मामले की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नेतृत्व कर रहे अशोक कुमार कनौजिया का आरोप है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। कहा कि वन रेंज रॉबर्टसगंज अंतर्गत पौधशाला रौप व पौधशाला सदर एवं प्लांटेशन स्थित है। जो राबर्ट्सगंज डीएफओ के अधीनसंचालित है। इन पौधशालाओं में अरौली व मंगराही, मारकुंडी व करगरा के 190 अकुशल मजदूर अप्रैल माह से 18 अगस्त तक विभिन्न प्रकार के कार्यों में पांच माह तक स्थाई रूप से कार्यरत रहे हैं। मजदूरों की ओर से जब भी मजदूरी की मांग डीएफओ या विभागीय अन्य कर्मचारियों से किया गया तो कहा जाता रहा कि आप सभी के मजदूरी के भुगतान का बिल वाउचर शासन को भेज दिया गया है। आते ही सभी के बैंक खाते में मजदूरी भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

18 अगस्त के बाद काम बंद हो गया, मगर मजदूरी का भुगतान विभाग ने आज तक नहीं किया। मजदूरी न मिलने से एक मजदूर नंदू का सदमे के कारण 17 सितंबर को निधन हो गया। आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी फर्जी मजदूरों को दिखाकर पेमेंट करा कर मजदूरों के मजदूरी का गबन कर रहे हैं। इस दौरान नंदलाल आर्य जिला मंत्री सीपीआईएम माकपा, प्रेमनाथ, हनुमान प्रसाद, माथुर प्रसाद, अशोक कुमार कनौजिया, सुदामी, तराना, शाहिना, शाहजहां, दीया,रुखसाना, सुशीला, शाहरुख, आंचल, गुड्डी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed