फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration on parking of bus on disputed land

Sonebhadra News: विवादित जमीन पर बस खड़ा करने पर प्रदर्शन

Thu, 02 Feb 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on parking of bus on disputed land
परिवहन विभाग द्वारा नगर के आंबेडकर चौराहे के पास विवादित जमीन पर बुधवार की रात सरकारी बस खड़ी कराने पर व्यापारियों ने विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों को समझा शांत कराया। बृहस्पतिवार को भी व्यापारियों ने ओबरा बाजार बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले मछली मंडी में सांकेतिक धरना देकर परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

धरना का नेतृत्व कर रहे मिथिलेश अग्रहरि ने बस स्टैंड की जमीन कहीं अन्यत्र स्थान पर होने की बात कहीं। कहा कि उक्त जमीन पर कई दशकों से आबाद व्यापारी अपनी रोजी रोटी चला रहे हैं। जमीन के बाबत व्यापारियों के पास जरूरी दस्तावेज भी हैं। संघर्ष समिति के सचिव गिरीश कुमार पांडेय ने कहा कि परिवहन विभाग तानाशाही रवैया अपनाते हुए विवादित जमीन को अपना बता रहा है। अतिक्रमण के नाम पर शासन प्रशासन को गुमराह कर व्यापारियों को बेरोजगार और बेघर करने का प्रयास कर रहा है। बताया कि जनपद न्यायाधीश के यहाँ मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद परिवहन विभाग अपनी मनमानी करते हुए जबरिया काम कराने का प्रयास कर रहा है जो गलत है। धरने में मुख्य रूप से संतोष राय, लालबाबू सोनकर, शमशेर खान, दिलीप सिंह, दिनेश गुप्ता, आबिद खां, गुरुविंदर सिंह, रमाशंकर सिंह, मंसूर अहमद, प्रीति पांडेय, अमरावती देवी, सुषमा सिंह आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed