फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration of villagers regarding occupation of nurses

Sonebhadra News: नर्सो बंधी में कब्जे को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 27 Dec 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers regarding occupation of nurses
चतरा ब्लॉक के नर्सो बंधी पर प्रदर्शन करते जिला पंचायत सदस्य और ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
चतरा ब्लॉक के सिल्थम ग्राम पंचायत स्थित नर्सो बंधी में कई बीघे जमीन पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। सोमवार की शाम को बंधी पर पहुंचकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बंधी प्रखंड के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बंधी को कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

विरोध दर्ज कराते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बंधी के कई बीघे जमीन पर एक व्यक्ति का कब्जा है। वर्तमान में चल रहे मरम्मत कार्य में भी व्यापक अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों ने डीएम को प्रेषित पत्र में कहा है कि निर्माण कार्य की जांच कराई जाए। साथ ही बंधी पर काबिज दबंग को कब्जा से बेदखल कराया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि सिल्थम गांव में करीब चार दशक पूर्व बंधी का निर्माण हुआ था। नर्सो बंधी के नाम से इसे जाना जाता है। इसमें से चार माइनर निकाली गई है। सिल्थम के लिए जो माइनर निकली है उसके स्वीचवॉल के आगे लगभग चार फीट मिट्टी ऊंची पड़ी है, इससे माइनर में पानी नहीं आ पाता है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि वर्तमान में मरम्मत के लिए लाखों रुपये शासन स्तर से आया है बावजूद सिल्थम माइनर के हेड की मिट्टी नहीं हटाई जा रही है। बंधी के पानी पर भी पूरी तरह उसी व्यक्ति का आधिपत्य है। यही नहीं बंधी के भींटे पर लगे पेड़ भी काट कर बेच दिया जा रहा है। इसमें विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। शिकायत करने पर अधिकारी फर्जी मुकदमे में फंसा कर जेल भेज देने की धमकी दे रहे हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सोढ़ा राजाराम बिंद, सुरेंद्र यादव, महेंद्र प्रसाद, प्रेमनाथ गुप्ता, राजकरन धांगर, कौशल कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयराम सुग्रीव ,नार सिंह, विनय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed