फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration against salary cuts and layoffs

Sonebhadra News: वेतन कटौती, छंटनी के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 21 Nov 2024 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against salary cuts and layoffs
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ एटक ने संविदा कर्मियों के वेतन की मनमानी कटौती और छंटनी को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए अधीक्षण अभियंता को तीन मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि बिजली निगम में संविदा कर्मियों का शोषण बढ़ता जा रहा है। अधिकारी मनमाने तरीके से वेतन काट रहे हैं। कर्मचारियों को कार्य से हटाने की घटनाएं आम हो गई हैं। संविदाकर्मी अनुबंध के तहत मेंटनेंस और परिचालन का कार्य करते हैं, लेकिन उनसे अतिरिक्त रूप से राजस्व वसूली और असिस्टेंट बिलिंग का कार्य भी लिया जा रहा है। इसके बावजूद अधिकारियों का मनमाना रवैया कर्मचारियों के लिए मानसिक तनाव का कारण बन रहा है। कर्मचारियों ने राजस्व वसूली के लिए प्रत्येक उपकेंद्र पर नियमित कर्मचारियों की टीम का गठन करने, संविदा कर्मियों के साथ श्रम कानूनों के तहत व्यवहार करने, मनमानी वेतन कटौती और छंटनी पर रोक लगाने की मांग की। जिलाध्यक्ष ज्योति कुमार, जिला सचिव अभय पांडेय ने कहा कि अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में तेजबली सिंह, गिरेंद्र यादव, नितेश मौर्य, मुन्नालाल, रामप्रीत यादव, हरिशंकर द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed