फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstration against government policies

सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

Thu, 08 Oct 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against government policies
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौपते बहुजन क्रांति पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। हाथरस घटना के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के विरोध में नारेबाजी किए। प्रदेश में लूट, हत्या, दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर सरकार पर हमला बोला। प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के संयोजक रविंद्र कुमार यादव ने कहा कि यूपी में योगी राज में कानून का राज समाप्त हो गया है। प्रदेश में प्रतिदिन कहीं ना कहीं हत्या, दुष्कर्म की घटना सामने आ रही है। आजमगढ़ में प्रधान के हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं।
विज्ञापन

बलरामपुर, भदोही में सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार बिजली विभाग, रेलवे, बीएसएनएल आदि अन्य संस्थाओं का निजीकरण करने का षड़यंत्र कर रहे हैं। किसान बिल का विरोध कर रहे किसान पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की। मांगों पर कार्रवाई ना होने की दशा में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में रामजतन पटेल, घनश्याम यादव, शोभनाथ, विजय, अशोक कुमार, उमेश चंद्र वर्मा, बबलू राठौर, शंकर, गनेश, लक्ष्मी नारायण, बाबूलाल, अशोक कुमार, मंधारी, फूलवंती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed