फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstrated to withdraw diesel and petrol prices

डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम वापस लेने को किया प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated to withdraw diesel and petrol prices
डीजल-पेट्रोल केे बढ़े दाम वापस लेने को किया प्रदर्शन
विज्ञापन

जनअधिकारी पार्टी व माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
फोटो- 03पी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनभद्र। जन अधिकारी पार्टी एवं माले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीजल-पेट्रोल के बढ़े दाम के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को प्रेषित करके बढ़े दामों को वापस लेने की मांग की। माले कार्यकर्ताओं कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए मांग किया कि डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस सिलिंडर दिन ब दिन महंगा हो रहा है। महंगाई की वजह से आमजन परेशान हो गया है। बेरोजगारों को रोजगार देने एवं भ्रष्टाचार दूर करने की मांग की गई। कोविड अस्पतालों एवं एकांत केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार सहित नौ सूत्री मांगे पूरी करने की मांग की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामलाल, जिला सचिव आरके शर्मा, नंदलाल शर्मा, शंकर कोल, अशोक कुमार कनौजिया, पुरुषोत्तम, अमरनाथ, विजय यादव, ह्दयानंद गुप्ता आदि शामिल रहे। इसी तरह जन अधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने गांवों में, घरों में धरना देकर महंगाई का विरोध किया। साथ ही बाजार एवं ग्रामीण इलाकों में छूट्टा घूम रहे पशुओं को पकड़वाने की मांग की। बताया कि छूट्टा पशु किसानों की फसल को बर्बाद कर दे रहे है। इसके बाद ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को प्रेषित पंद्रह सूत्री ज्ञापन पूरी करने की मांग की। धरना देने वालों में मंडल अध्यक्ष डा.भागीरथी सिंह मौर्य, जिलामहामंत्री रविरंजन शाक्य, रानी सिंह, शीतला प्रसाद, रामनरायन प्रजापति, अनिरुद्ध, चंद्रशेखर, विनोद कुमार, डा.वीके सिंह, लक्ष्मण सिंह, बलिराम, मोती सिंह, अमित, त्रिलोकी, मोहन शाक्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed