फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstrated for incremental salary

वेतन बढ़वाने के लिए प्रदर्शन किया

Tue, 18 Sep 2018 11:10 PM IST
sonebhadra news
sonebhadra news Updated Tue, 18 Sep 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated for incremental salary
ज्ञापन सौंपते जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारी।
 वेतन बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को राबर्ट्सगंज नगर में स्थित बिजली विभाग कार्यालय पर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने प्रदर्शन किया। इंजीनियरों ने लंबित मांगें शीघ्र पूर्ण न होने पर कामकाज ठप करने की चेतावनी दी। एक्सईएन को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक अभियंताओं ने मांगों के समर्थन में हुंकार भरी। अध्यक्षता कर रहे इं. अक्षय कुमार ने कहा कि अवर अभियंताओं का ग्रेड वेतन 4600 एवं प्रारंभिक वेतन 12540 किए जाने के संबंधित कारपोरेशन के आदेशों को एक जनवरी 2006 से लागू किया जाए। संचालन  करते हुए इं. सतीश कुमार यादव ने कहा कि सभी बिजली कर्मियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से आच्छादित करने का आदेश जारी हो। शीघ्र  स्थायी कर्मियों नियुक्ति करें। इं. राजकुमार सिंह और  इं. कृपाशंकर ने कहा कि पूर्व में कई बार अधिकारियों केेेे माध्यम से उच्चाधिकारियों को मांगपत्र भेजा चुका है। बावजूद इसके अभी तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा सका है।  वक्ताओं ने कहा कि मांगें पूर्ण न होने पर 24 सितंबर को जिला मुख्यालय पर 24 घंटे उपवास रखेंगे। फिर भी सकरात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 27 सितंबर को  मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय मिर्जापुर पर 48 घंटे का सामूहिक उपवास किया जाएगा। इस दौरान  अंबुज प्रजापति, इं. अरविंद मौर्या, विजय सिंह, इं. विनय कुमार गुप्ता, इं. विश्वनाथ सिंह, इं. सियाराम सिंह, इं. पंकज सिंह आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed