फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demonstrated against the new agricultural law

नये कृषि कानून के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 07 Feb 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Demonstrated against the new agricultural law
सोनभद्र। नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली बार्डर पर किसानों के चल रहे आंदोलन के समर्थन में शनिवार को जिले में विभिन्न संगठनों ने आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के लिए जा रहे भाकपा माले के कार्यकर्ताओं को राजमार्ग से कलेक्ट्रेट जाने वाले प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। उधर, बभनौली गांव के एक बगीचे में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सदर एसडीएम केएस पांडेय को राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र सौंपा। सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

बभनौली में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार नए तीनों कृषि कानून बिल को वापस करें। किसान की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने और कृषि ऋण व किसानों के विद्युत बिल को माफ किया जाए। नई दिल्ली में किसान आंदोलन स्थल के आसपास इंटरनेट सेवा व जरूरी मूलभूत सुविधाओं को बहाल किए जाने की मांग की। कहा कि किसानों के हाइब्रिड धान को खरीदा जाय। किसान नेता सुमंत सिंह मौर्य, डॉ. भागीरथी सिंह मौर्य, इं. सीडी सिंह पटेल, संतोष पटेल, राम भरोसे सिंह, फूलचन्द्र सिंह पटेल , रविरंजन शाक्य , सभापति सिंह मौर्य , ओम प्रकाश सिंह, राम भवन मौर्य, लक्ष्मी नारायण बौद्ध, समृद्धि कुशवाहा , राम नरेश पटेल, प्रदीप मौर्य , जगदीश मौर्य , दयाशंकर निषादआदि मौजूद रहे। उधर जिला अस्पताल के समीप से भाकपा माले और जनवादी संगठनों के कार्यकर्ता किसान आंदोलन के समर्थन में नारेबाजी करते हुए झंडा बैनर के साथ जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर पहुंचे, जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान सभी ने एसडीएम को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रर्दशनकारियों ने कहा कि नए कृषि कानून को तत्काल वापस लिया जाय। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार लागत का डेढ़ गुना देने की गारंटी तय हो। कामरेड आरके शर्मा, नंदलाल आर्या, शंकर कोल, दिनेश्वर वर्मा,अमरनाथ सूर्य, एस.एस मिश्रा, विजय पाल रावत, मोहम्मद कलीम, प्रेमचंद गुप्ता, हृदय नारायण गुप्ता, बुटन, प्रेम नाथ, पुरषोत्तम, श्याम नारायण, सीता राम चक्रवर्ती, विशेश्वर अगरिया, लीलावती, फुलमती आदि मौजूद रहे। उधर सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स के साथ एसडीएम, सीओ राजकुमार तिवारी और कोतवाल अंजनी कुमार राय भ्रमणशील रहे। पूरे जिले में फोर्स अलर्ट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed