फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demanded for security arrangements and construction of roads

Sonebhadra News: सुरक्षा व्यवस्था करने और रोड बनवाने की मांग की

Sun, 05 Jan 2025 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Demanded for security arrangements and construction of roads
सोनभद्र। जनपद न्यायालय एवं तहसील परिसर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र एडवोकेट के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल डीएम-एसपी से मिला। वकीलों ने दोनों अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर तहसील परिसर की रोड बनवाने और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की।
विज्ञापन

सोनभद्र बार एसोसिएशन के महामंत्री अखिलेश कुमार पांडेय एडवोकेट ने बताया कि न्यायालय परिसर एवं तहसील परिसर की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए एसबीए अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र एडवोकेट के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल डीएम बीएन सिंह से मिला। उन्हें पांच मांगों का ज्ञापन सौंपा था। इनमें महिला अधिवक्ताओं , महिला वादकारियों के लिए भवन, शौचालय बनाए जाने, अधिवक्ताओं का टोल टैक्स माफ करने, न्यायालय/ तहसील परिसर की रोड बनवाने, वादकारियों के लिए परिसर में शौचालय बनाए जाने तथा पेयजल का प्रबंध किए जाने की मांग शामिल है। प्रतिनिधि मंडल ने एसपी एके मीणा को मांग पत्र देकर न्यायालय, तहसील परिसर की सुरक्षा की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में महामंत्री अखिलेश कुमार पांडेय एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र कुमार पाठक, सेराज अख्तर खां, प्रदीप देव पांडेय, संजय कुमार पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed