फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand to withdraw proposal for privatization of electricity

बिजली के निजीकरण के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग

Thu, 04 Feb 2021 09:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 09:05 PM IST
विज्ञापन
Demand to withdraw proposal for privatization of electricity
रेणुकूट। पिपरी नगर पंचायत कार्यालय के समीप स्थित कल्याण मंडपम में बृहस्पतिवार को कर्मचारी संघ के नेताओं का अभिनंदन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के जीपीएफ ट्रस्टी व प्रदेश के अतिरिक्त महामंत्री निर्भय नारायण सिंह का बिजली कर्मियों ने स्वागत किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने सरकार से बिजली के निजीकरण के प्रस्ताव को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

निर्भय नारायण सिंह ने तीनों निगमों के एकीकरण, रिक्त पदों के विरुद्ध भर्ती, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, वेतन विसंगतियां दूर किए जाने, आगरा व नोएडा का निजीकरण वापस करने तथा संविदा कर्मियों को नियमित किए जाने की मांग भी दोहराई। गाजीपुर के जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने सभी कार्मिकों और जनता से अपील करते हुए कहा कि निजीकरण किसी भी प्रकार से आम जनता व प्रदेश के हित में नहीं है। सभी को इसका पुरजोर विरोध करने के लिए आगे आना चाहिए। बैठक में कर्मचारियों ने कहा कि हम सभी को एक होकर निजीकरण का विरोध करना चाहिए। इस दौरान सत्यप्रकाश सिंह, चंद्रकांत सिंह, कमलेश यादव, अभिषेक पांडेय, प्रवीण सिंह, अशरफ अली, अंबिकेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed