{"_id":"5776b5ce4f1c1b0b7279b4c3","slug":"demand-to-runing-of-triveni-express-to-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार तक चलाई जाए त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार तक चलाई जाए त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : amar ujala
सिंगरौली और शक्तिनगर से बरेली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस को हरिद्वार तक संचालित करने की मांग उठने लगी है। इस ट्रेन की नवंबर से लागू होने वाली नई समयसारिणी में इलाहाबाद और लखनऊ पहुंचने का भी समय दो घंटे पहले करने की मांग हो रही है। ऐसा होने पर जहां लखनऊ देर से पहुंचने की समस्या पूरी तरह से दूर हो जाएगी। वहीं ऊर्जांचल से हरिद्वार की यात्रा महज 24 घंटे में पूरी हो सकेगी। हस्तक्षेप के लिए रेल मंत्री को भी पत्र भेजकर गुहार लगाई है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकार केशरी, प्रमोद शुक्ला, सरजू बैस, आकाश पांडेय, प्रवीण तिवारी, अखिल भारतीय उच्च तकनीकी शिक्षा एवं विकास समिति के अध्यक्ष एसके गौतम, मिथिलेश पांडेय आदि का कहना है कि लखनऊ समय से ट्रेन पहुंचाने के लिए इलाहाबाद और लखनऊ का समय डेढ़ से दो घंटे पहले की तय होना चाहिए।
क्योंकि ट्रेन इलाहाबाद रात ढाई बजे की बजाय, बारह-साढ़े बारह बजे पहुंचे तो लोगों को घर, होटल पहुंचने में सहूलियत होगी। वहीं लखनऊ का समय सुबह साढ़े पांच-छह बजे होने पर देरी की समस्या से निजात मिल जाएगी। ऐसा न होने पर इलाहाबाद से लखनऊ तक की यात्रा ऊबाऊ बनी रहेगी। घर से दो घंटे पहले निकलना होगा सो अलग। रेलवे के एक अधिकारी ने भी इसको स्वीकार किया। कहा कि अगर लोग आपत्ति जताते हैं तो नवंबर के पहले इस पर रेलवे महकमे में रायशुमारी हो सकती है।