{"_id":"576ad8c84f1c1bef58b47f20","slug":"demand-suspension-of-si","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के निलंबन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के निलंबन की मांग
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कचहरी में प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
घोरावल के अधिवक्ता कमलेश कुमार मौर्या के दरोगा द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर बुधवार को राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में वकीलों ने प्रदर्शन किया। दरोगा को सस्पेंड करने की मांग उठाई। वकीलों के कार्य बहिष्कार की वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे।
सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओमप्रकाश राय एडवोकेट की अध्यक्षता में मंगलवार को कार्यकारिणी की आपात बैठक हुई। दी घोरावल बार एसोसिएशन के पत्रक में अधिवक्ता कमलेश कुमार मौर्या के साथ दरोगा की ओर से दुर्व्यवहार के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। दरोगा को सस्पेंड करने को लेकर बुधवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार का फैसला किया गया। सोनभद्र बार एसोसिएशन के महामंत्री रमेश प्रसाद चौबे, जीएस राय,पवन मिश्रा ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोग आंदोलन करेंगे।
अधिवक्ता अशोक कुमार कनौजिया ,अतुल पटेल ने कहा कि वकील के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान विजय कुमार देव पांडेय, डीके मौर्या, संपूर्णानंद, इंद्र कुमार सिंह, एसके चौबे, रमेश वर्मा, अनिल चौरसिया, सत्यारमण त्रिपाठी, मनोज द्विवेदी, नईम सिद्धिकी, राधेश्याम मिश्रा आदि रहे।