फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand raised to repair street lights

Sonebhadra News: स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने की उठी मांग

Sun, 23 Feb 2025 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Demand raised to repair street lights
घोरावल। गुप्तकाशी शिवद्वार धाम में सात दिनों तक चलने वाले परंपरागत महाशिवरात्रि मेला की तैयारियों को लेकर श्रीउमामहेश्वर मंदिर परिसर में प्रशासन ने मंदिर के पुजारियों और गणमान्य लोगों के साथ बैठक की। इसमें आपसी सामंजस्य, शांति बनाए रखने की अपील की गई। लोगों ने स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, पानी टैंकर, सफाई की व्यवस्था कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इसमें महाशिवरात्रि मेला सकुशल संपन्न कराने के लिए मंदिर में दर्शन, पूजन, अभिषेक, भीड़ प्रबंधन, आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, मंदिर परिसर की व्यवस्था पर दिशा निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव और अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह की मौजूदगी में बैठक की गई। इस दौरान विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी, विकास विभाग, नगर पंचायत, पुलिस, पेयजल, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारियों-कर्मियों को निर्देश दिए गए। एडीएम, एएसपी, एसडीएम राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय, नायब तहसीलदार विदित तिवारी, प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने मंदिर परिसर में दर्शन, पूजन, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र सरोज, एडीओ पंचायत रामचरन, चौकी प्रभारी रामज्ञान यादव, ग्राम विकास अधिकारी जावेद अख्तर, ग्राम प्रधान सियाराम यादव आदि रहे।
विज्ञापन


महाशिवरात्रि की तैयारियों में जुटे लोग

अनपरा। नगर में बुधवार को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इसके लिए नगर के सभी शिवालयों की सफाई कर सजाया जा रहा है। मेला व शिव बरात की भी तैयारियां चल रही हैं। नगर के अनपरा तापीय परियोजना स्थित शिव मंदिर और रेणुसागर में शिवजी का बड़ा मंदिर है। काॅलोनी परिसर सहित आसपास के लोग यहां पूजन अर्चन करते हैं। मंदिर समिति के लोग महाशिवरात्रि की तैयारियों में जुट गए हैं। इन शिवालयों के अलावा नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों के छोटे शिवजी के मंदिरों में साफ-सफाई के साथ पुताई का भी काम तेजी से हो रहा है। कोहरौल स्थित शिवजी के मंदिर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। नगर के डिबुलगंज में शिव बरात भी निकाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed