फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Demand for repair of gate of Pagiya Minor

Sonebhadra News: पगिया माइनर के गेट की मरम्मत की मांग

Sun, 15 Sep 2024 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demand for repair of gate of Pagiya Minor
केकराही। घाघर मुख्य नहर से निकलने वाली पगिया माइनर से भरुहा, ऐलाही, असना, मचलवा, बारी, घेवरी, तुलसीपुर, पटेला सहित पगिया तक के सैकड़ों किसानों के खेतों की सिंचाई होती है। मुख्य नहर घाघर को एक महीने से ऊपर खुले हो गया, मगर पगिया टेल तक पानी पूर्ण रूप से नहीं पहुंच पा रहा था। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


पगिया माइनर में लगा फाटक खराब होने के कारण पूरा खुल नहीं पा रहा है। इससे पानी नहीं जा रहा है। थोड़ा पानी ही पहुंचता है। किसानों ने बारिश के पानी को लेकर धान की खेती तो कर ली, लेकिन आगे के लिए चिंतित है। क्षेत्रीय किसान वजूद अहमद खान, पारसनाथ सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, विजेंद्र बहादुर यादव, रवींद्र बहादुर, दंगल, मंगल, ओमप्रकाश आदि ने बताया कि अगर माइनर का गेट सही हो जाता तो किसानों के खेतों तक पानी पर्याप्त मात्रा में मिल जाता। सभी ने गेट की मरम्मत कराने की मांग की। इस संबंध में एमसीडी के एसडीओ राजीव प्रसाद का कहना है कि एक महीने से अधिक चालू रहे मुख्य नहर घाघर को शनिवार को बंद कर दिया गया है। बांध में पर्याप्त पानी है। आवश्यकता पड़ने पर मांग के अनुसार पानी दिया जाएगा, जो भी समस्या होगी, उसका निदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed