{"_id":"69bae41a04e7675e550e2330","slug":"demand-for-railway-facilities-made-through-bhojpuri-song-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-143491-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भोजपुरी गीत के जरिये रखी रेल सुविधाओं की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भोजपुरी गीत के जरिये रखी रेल सुविधाओं की मांग
विज्ञापन
सदन में सोनभद्र के विकास पर चर्चा करते राबट्सगंज के सांसद छोटेलाल खरवार।स्रोत स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने संसदीय क्षेत्र में रेल सुविधाओं की बहाली और विस्तार को लेकर लोकसभा में अनोखे अंदाज में आवाज उठाई। उन्होंने भोजपुरी लोकगीत के माध्यम से समस्याओं को सदन में रखा। नई रेल लाइन बिछाने और ट्रेनों के ठहराव की मांग की। इसे लेकर उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भी सौंपा।
सांसद ने कहा कि कोरोना महामारी से पहले चोपन-कटनी, चोपन-शक्तिनगर समेत कई पैसेंजर ट्रेनें संचालित होती थीं जो दैनिक यात्रियों, छात्रों और श्रमिकों के लिए प्रमुख साधन थीं। वर्तमान में इनके बंद होने से ओबरा डैम, फफराकुंड, मगरदहा, खुलदिल रोड, मिर्चाधुरी, करेला, चुर्क, सिंगरौली सहित कई स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों का ठहराव नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सांसद ने धनबाद-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (03379/03380) को चोपन होकर चलाने या वहां ठहराव देने की मांग भी उठाई।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह ट्रेन ओबरा से गुजरती है। इससे यात्रियों को 35-40 किलोमीटर अतिरिक्त यात्रा करनी पड़ती है। इसके अलावा त्रिवेणी एक्सप्रेस की पूर्व की भांति चार बोगियों को बरवाडीह, विंढमगंज, दुद्धी होते हुए रेणुकूट-चोपन तक जोड़ने, रांची राजधानी (12453/12454) का सप्ताह में दो दिन सोनभद्र में ठहराव और लखनऊ में स्टॉपेज देने की भी मांग की गई है। सांसद ने लोकसभा क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज से मधुपुर-सुकृत, अहरौरा होते हुए चकिया तक रेल लाइन बिछाने की मांग रखी। उन्होंने कि सर्वे के बाद से दशकों से यह फाइल बोर्ड में अटकी पड़ी है। छोटेलाल खरवार ने कहा कि रेल सेवाओं की बहाली से जिले की गरीब और ग्रामीण आबादी को काफी राहत मिलेगी, जो सीमित सड़क संपर्क के कारण रेल पर निर्भर हैं। उन्होंने रेल मंत्री से जनहित में शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है।