{"_id":"6aa59d0d4a80a642150a1c24","slug":"demand-and-protest-for-making-dudhi-a-district-sonbhadra-news-c-194-1-son1005-152919-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दुद्धी को जिला बनाने की मांग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दुद्धी को जिला बनाने की मांग, प्रदर्शन
विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाओ विकास कराओ को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता-संवाद
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर शनिवार दोपहर करीब एक बजे कचहरी गेट पर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दुद्धी को जिला बनाओ-विकास कराओ के नारे लगाए गए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।
वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग दो दशकों से चली आ रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश और केंद्र के कई नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का आश्वासन दिया था।
इसके बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी जिला बनाए जाने के लिए आवश्यक कई मानकों को पूरा करता है। क्षेत्र से सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व प्राप्त होता है, इसके बावजूद विकास और प्रशासनिक सुविधाओं के मामले में दुद्धी अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, रामपाल जौहरी, अशोक कुमार गुप्ता, हरनाम सिंह, छोटेलाल, वीरेंद्र कुमार, संजय यादव, आशीष गुप्ता, अभिनय जायसवाल समेत संघर्ष समिति के पदाधिकारी रहे। संवाद