फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Delhi BJP state president and MP Manoj Tiwari district Sunday of two election meetings.

भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने जिले में रविवार को दो चुनावी जनसभाएं की।

Sun, 05 Mar 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sun, 05 Mar 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Delhi BJP state president and MP Manoj Tiwari district Sunday of two election meetings.
घोरावल में चुनावी सभा को संबोधित करते दिल्ली के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी।

विज्ञापन
भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने जिले में रविवार को दो चुनावी जनसभाएं की। कहा यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।  किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण दिया जाएगा, फसली ऋण माफ किया जाएगा।
ओबरा विधानसभा के जुगैल खास में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा उत्तर प्रदेश एकजुट होकर चुनाव प्रचार की कार्य योजना को अमल कर रहा है। यहां सपा और बसपा पर कहा कि इन दोनों ने यूपी को बर्बाद कर दिया। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। घोरावल विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय बाजार की सभा में कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज समाप्त करने और विकास की गंगा बहाने के लिए भाजपा सरकार बनानी होगी। गांधी नेहरू परिवार ने 70 वर्षों तक देश को लूटा।
विज्ञापन

इस लूट के धन को भरते-भरते राहुल गांधी के कुर्ते की जेब फट गई। 10 मिनट में 100 नंबर पुलिस पहुंचने का दावा करने वाले अखिलेश के बलात्कार के आरोपी मंत्री को पुलिस नहीं खोज पा रही। बसपा पर कहा की बहन जी रुपये-पैसे के अलावा कोई बात नहीं करतीं। भाजपा सरकार बनने पर चार माह के अंदर शिवद्वार में भव्य शिवद्वार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed