फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   delegation of farmers met the DM demanding consolidation of holdings in all gram panchayats

Sonbhadra : डीएम से मिला किसानो का प्रतिनिधिमंडल, सभी ग्राम पंचायतों में चकबंदी कराए जाने की मांग

Tue, 07 Jan 2025 09:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 07 Jan 2025 09:12 PM IST
सार

धंधरौल बांध से समय-समय पर सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने पर जोर देते हुए किसानों का प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिला। इस दौरान 18 सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा और सभी ग्राम पंचायतों में चकबंदी कराए जाने की मांग रखी।
 

विज्ञापन
delegation of farmers met the DM demanding consolidation of holdings in all gram panchayats
प्रदर्शन करते किसान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के बैनर तले किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन के जरिए किसानों ने सभी ग्राम पंचायतों में चकबंदी कराए जाने समेत 18 मांगें पूरी करने की मांग की। किसानों का कहना है कि जनपद सोनभद्र और मिर्जापुर के जिस ग्राम पंचायत के चकबंदी नहीं हुई है। चकबंदी कराया जाए।

विज्ञापन


वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन को पांच हजार रुपये प्रति माह किए जाने और प्रधानमंत्री आवास सूची से वंचित रह गए पात्र व्यक्तियों का नाम सूची में जोड़े जाने पर जोर दिया गया। सभी ने करमा ब्लॉक के सिरविट से झकाहीं जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने की मांग की। इसके साथ ही एलकेजी से 12वीं तक की शिक्षा सभी विद़्यालयों में निशुल्क दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


किसानों का कर्ज एवं बिजली बिल माफ किए जाने तथा रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान किए जाने की मांग की गई। किसानों ने धंधरौल बांध से समय-समय पर सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़े जाने तथा नहरों में टेल तक पानी पहुंचाए जाने की मांग की। इसके साथ ही बर्दिया व जोगेंद्रा बांध पर सिंचाई विभाग का कर्मचारी तैनात किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य मांगे भी जनहित में पूरा किए जाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष संत श्याम सुंदरदास,प्रदेश प्रभारी पूर्वांचल जोखन सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष परमेश्वर प्रजापति, महिला जिलाध्यक्ष रामा देवी, जिला प्रभारी दशरथ मौर्य, पप्पू बियार, मोती बियार, पूनम देवी, गौरीशंकर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed