{"_id":"355efda36396a980e46ddbe2cbae754e","slug":"deepiaro-assigned-12-members-resign-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीपीआरओ को सौंपा 12 सदस्यों ने इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीपीआरओ को सौंपा 12 सदस्यों ने इस्तीफा
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के सदस्यों ने प्रधान के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। 14 में से 12 सदस्यों ने सोमवार को डीपीआरओ को इस्तीफा सौंपा है। सदस्यों ने प्रधान पर गांवों में विकास कार्य कराने में मनमानी का आरोप लगाया है। वहीं डीपीआरओ एमपी द्विवेदी ने मामले की जांच एडीओ पंचायत शारदा प्रसाद यादव को सौंपी है।
सदस्यों का आरोप है कि प्रधान की मनमानी के नाते गांव में विकास कार्य पूरी तरह से बाधित हो चुका है। हैंडपंप, इंटरलाकिंग, मनरेगा, नाली निर्माण, पुलिया निर्माण अधूरा पड़ा है। कहा कि प्रधान सदस्यों की बातों को अनदेखी कर देते हैं। इस नाते ग्राम पंचायत समिति अध्यक्ष, प्रशासनिक समिति, स्वास्थ्य समिति, निर्माण समिति, जल समिति, शिक्षा समिति से इस्तीफा देने को मजबूर हुए हैं। जब तक आरोपों की जांच न हो जाए तब तक के लिए समिति भंग करने, प्रधान के खाता संचालन पर रोक लगाने की मांग की। इस्तीफा पत्र देने में रामू, मीरा, कविता, केवली, इंद्रावती, अंचला, मो. साकिर, छोटलाल के नाम हैं।