फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Decapitated body of missing elderly found, suspicion

Sonebhadra News: लापता बुजुर्ग की मिली सिर कटी लाश, हत्या की आशंका

Thu, 16 Nov 2023 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Decapitated body of missing elderly found, suspicion
ओबरा। चोपन-ओबरा मुख्य मार्ग पर स्थित मां शारदा मंदिर के पास झाड़ियों में बृहस्पतिवार को एक बुजुर्ग की सिर कटी लाश मिली। बुजुर्ग चार दिनों से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बघमनवा बिल्ली निवासी अमर प्रसाद गोंड (8) गत 12 नवंबर से लापता था। परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। कहीं जानकारी न मिलने पर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस बीच बृहस्पतिवार को ओबरा-चोपन मार्ग पर स्थित शारदा मंदिर के पास सड़क से लगभग 15 मीटर दूर झाड़ी में एक बुजुर्ग का शव देखा गया। उसकी गर्दन भी शरीर से अलग थी। सूचना पाकर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे रामलाल ने शव की शिनाख्त पिता अमर प्रसाद के रूप में की। शव की स्थिति देख हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। ओबरा सीओ डॉ. चारु द्धिवेदी ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस मामले में ओबरा थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

बुजुर्ग की लाश मिलने के संबंध में सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। आशंका है कि किसी जानवर ने शव को नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। - कालू सिंह, एएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed