फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Death of pregnant woman due to drowning in stepwell

गर्भवती महिला की बावली में डूबने से मौत

Thu, 14 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Death of pregnant woman due to drowning in stepwell
करहिया ग्राम पंचायत में बुधवार की देर शाम को बावली में डूबने से महिला की मौत हो गईं। महिला गर्भवती थी। कपड़ा धुलने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। शव को बाहर निकलवाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के करहिया ग्राम निवासी अकालू की पत्नी प्रमिला (25) बुधवार की शाम घर के समीप स्थित बावली पर कपड़ा धोने गई थी। किनारे पर फिसलन होने के कारण पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो पति उसकी तलाश करने लगा। बावली किनारे कपड़े देखकर उसने पानी में खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद महिला की लाश बरामद हुई। ग्राम प्रधान राजनारायण ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई कवींद्र सिंह ने बताया कि छानबीन के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed