{"_id":"627a00acc194a122377d4390","slug":"death-of-old-man-in-bees-attack-who-went-for-walk-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: टहलने निकले वृद्ध पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: टहलने निकले वृद्ध पर मधुमक्खियों ने बोला हमला, गई जान
Tue, 10 May 2022 11:35 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र / गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र / गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 10 May 2022 11:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
सोनभद्र में बभनी थाना क्षेत्र के रंदह गांव में मंगलवार की सुबह टहलते समय मधुमक्खियों के झुंड के हमले में वृद्ध की जान चली गई। रंदह गांव निवासी जब्बरशाय (65) सुबह नदी की तरफ से टहलने गए थे। रास्ते में एक पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता था। किसी पक्षी ने छत्ते पर चोंच मार दिया। जिससे मधुमक्खियां भड़क गई थीं।
विज्ञापन
इसी बीच जब्बरशाय रास्ते से गुजर रहे थे। मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। वह भागकर घर पहुंचे और बेहोश हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तब तक दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान संजय कुमार यादव को दी।
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले में पशुपालक की मौत
गाजीपुर में शादियाबाद थाना क्षेत्र के सुलतानीपुर गांव में मधुमक्खियों के हमले में पशुपालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी सत्यनारायण यादव (65) देर शाम गांव के बाहर पोखरे पर पशुओं को चराने गए थे।
विज्ञापन
इसी दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। पशुपालक के शोर मचाने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।फिर उनको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया लाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।