{"_id":"61bcd2438e985966f76940e8","slug":"death-of-a-young-man-injured-in-an-attack-with-a-sharp-weapon-sonbhadra-news-vns6284931175","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से हमले में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से हमले में घायल युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पूर्व पुलिस चौकी चुर्क क्षेत्र के कूरा गांव में बच्चों के विवाद में धारदार हथियार से घायल सीताराम (38) की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की रात अचानक युवक की तबीयत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पत्नी ने पिटाई करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस के अनुसार बुधवार की शाम कूरा गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान कुछ लोग लाठी डंडे एवं कुल्हाड़ी से सीताराम पर हमला कर दिया। धारदार हथियार से रामचंद्र का पैर कट गया और उसके सीने की हड्डी टूट गई। शोर-शराबा सुनकर घायल के परिवार और आसपास लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। परिजन सीताराम को जिला अस्पताल लोढ़ी ले गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया लेकिन रुपये न होने के कारण घायल को परिवार के लोग घर ले आए। बृहस्पतिवार की रात अचानक घायल की हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग घायल को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने कहा कि मृतका के पत्नी की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों के मुकदमा दर्ज करने और पीएम कराने की कार्रवाई की जा रही है। कहा कि आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।