{"_id":"60047d0a8ebc3e30d269382a","slug":"death-of-a-young-man-in-the-grip-of-current-three-sued-sonbhadra-news-vns5697048121","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट के चपेट में आकर युवक की मौत, तीन पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट के चपेट में आकर युवक की मौत, तीन पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के कदरा गांव में जंगली जानवरों के शिकार के लिए खेत में बिछाये नंगे तार की चपेट में आकर गांव के धनंजय (22) की मौत हो गई। युवक शनिवार की रात में शौच करने के लिए घर से निकला था। गांव से सटे जंगल में रविवार की शाम को युवक का शव मिला। इस मामले में पुलिस तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनके धरपकड़ में जुट गई है।
कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह को कदरा गांव के रहने वाले मोती गोंड ने बताया कि उनका 22 वर्षीय लड़का धनंजय शनिवार की रात में करीब दस बजे शौच के लिए घर से निकला था, उसके बाद वह घर नहीं लौटा। रविवार की सुबह घर खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। शाम को पांच बजे गांव से सटे जंगल में धनंजय का शव मिलने की सूचना घरवालों को किसी ने दी। मृतक के घरवालों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए खेत में नंगा तार बिछाते है। नंगे तार की चपेट में आकर ही उक्त घटना हुई है। मृतक के शरीर पर भी इसके निशान मिले हैं। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी बिन्दुओं पर मामले की जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि कदरा गांव में कुछ लोगों द्वारा नंगा तार बिछाकर जंगली जानवरों का शिकार करने की सूचना मिली है। नंगे तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। मृतक के घरवालों की तहरीर पर कदरा गांव के रामचंद्र, लक्ष्मण और लालजी के खिलाफ घोरावल कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृ त किया गया है। आरोपियों के धरपकड़ करने के लिए निर्देश दिया गया है।