फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Death of a teenager working in railway doubling, uproar

रेलवे दोहरीकरण में कार्य कर रहे किशोर की मौत, हंगामा

Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Death of a teenager working in railway doubling, uproar
कोतवाली अंतर्गत कटौंधी गांव में रेलवे दोहरीकरण में काम कर रहे एक किशोर की हाईवोल्ट करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों के साथ ग्रामीणों ने रात में कटौंधी स्थित दोहरीकरण का काम करा रही कंपनी के कैंप कार्यालय पर शव रखकर हंगामा मचाया और कार्रवाई की मांग की। हालांकि पुलिस ने मुआवजा दिलाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व रेलवे दोहरीकरण के ठेकेदार की तरफ से रेलवे गेज नापने का काम नंदकुमार (16) पुत्र तुलसीराम ग्राम कटौली से कराया जा रहा था। उसी दौरान वह रेलवे के हाई वोल्ट करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। उसका उपचार वाराणसी के प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को किशोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। शनिवार की रात में परिजन किशोर के शव को वाराणसी से लाए और कटौंधी स्थित कंपनी के गेट पर रखकर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। एसआई जयप्रकाश शर्मा, ग्राम प्रधान कटौली शोभनाथ मरकाम,प्रकाश चंद भारती ने कंपनी के अधिकारियों से मृतक के पिता को 50 हजार रुपये मुआवजा दिलवाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। घरवाले शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed