फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Deadly attack in family dispute, three people including a couple injured

Sonebhadra News: पारिवारिक विवाद में जानलेवा हमला, दंपती समेत तीन घायल

Wed, 08 Oct 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack in family dispute, three people including a couple injured
सोनभद्र। राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के महुरेसर गांव में मंगलवार को पारिवारिक विवाद में दंपती पर हमला कर दिया गया। कुल्हाड़ी और लाठी से पिटाई के कारण दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से पति को वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर ससुर और देवर के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। महुरेशर निवासी खुशबू पत्नी मनीष कुमार ने तहरीर में बताया है कि एक साल से दहेज के लिए उसके ससुर राटवर सिंह व परिवार के अन्य लोग उसे और उसके पति को प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस कारण पति-पत्नी परिवार से अलग रहने लगे। आरोप है कि मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे ससुर राटवर सिंह और देवर नागेंद्र अन्य लोगों के साथ उसके दरवाजे पर आए। उन्होंने खुशबू पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति बचाने आया तो उन्हें भी कुल्हाड़ी मारकर लहूलुहान कर दिया गया। बीच बचाव करते समय मां को भी चोट आई। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मनीष की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके ससुर और देवर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed