{"_id":"5f8739d68ebc3e9bad321436","slug":"dead-operator-body-found-on-sixth-day-sonbhadra-news-vns5528820130","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठवें दिन मिला लापता आपरेटर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठवें दिन मिला लापता आपरेटर का शव
विज्ञापन
अजीत दुबे (फाइल फोटो)।
- फोटो : SONBHADRA
शक्तिनगर। पावर प्रोजेक्ट परिसर से लापता पंप आपरेटर का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। आपरेटर अजीत दुबे का शव कूलिंग टावर के पास मौजूद गहरी नाली से बरामद किया गया। बरामदगी के बाद प्लांट परिसर के साथ परिवार में माहौल गमगीन हो गया। पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन ने क्षतिपूर्ति के साथ मृतक आश्रित को रोजगार का भरोसा दिलाया है।
बताते चलें कि सीमावर्ती क्षेत्र में मध्यप्रदेश के हिस्से में आबाद पावर प्रोजेक्ट में संविदा पर कार्यरत पंप आपरेटर बीते नौ अक्तूबर की रात कार्यस्थल से लापता हो गया था। पंप आपरेटर अजीत दुबे की तलाशी के दौरान मोबाइल व बैग बरामद हुआ तो राज और गहरा गया। इसके बाद प्लांट परिसर की सर्चिंग कराई गई। इसके लिए ड्रोन कैमर के साथ पुलिस व सीआईएसएफ के जवानों को लगाया गया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मंगलवार को कोलकाता से पहुंचे गोताखोरों को डूब वाले संभावित क्षेत्रों में उतारा गया मगर कोई सफलता नहीं मिली।
तलाशी अभियान के दौरान बुधवार को पंप आपरेटर का शव कूलिंग टावर के पास स्थित गहरी नाली से बरामद होते ही पूरा माहौल मातमी हो गया। मृतक अजीत बीजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और बैढ़न (मप्र) में रहकर संविदा एजेंसी स्टार इंजीनियरिंग के जरिए कार्य करते थे। अजीत का शव मिलने कि सूचना पर एडिशनल एसपी अनिल सोनकर, सीएसपी देवेश पाठक, एसडीओपी राजीव पाठक, टीआई राघवेंद्र द्विवेदी, मनीष त्रिपाठी, अरुण पांडेय यूपी सिंह, नागेंद्र सिंह सहित तमाम पुलिस अफसर शांति व्यवस्था बनाए रखने जुटे रहे। इसी बीच पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया।