{"_id":"600d708b8ebc3ef91f050f5a","slug":"dead-body-thrown-after-killing-truck-driver-missing-nephew-sonbhadra-news-vns57089883","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक की हत्या कर शव फेंका, खलासी भतीजा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक की हत्या कर शव फेंका, खलासी भतीजा लापता
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र के बडहोर गांव में शव पहुंचने के बाद इकट्ठा लोग
- फोटो : SONBHADRA
बभनी। बड़होर निवासी एक चालक का शव छत्तीसगढ़ प्रांत के बाकारुमा चौकी की पुलिस ने तालाब से बरामद किया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं खलासी भतीजा अब भी लापता हैं। शनिवार की रात में गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया।
नजीर अहमद (45) पुत्र शब्बीर अहमद निवासी बड़होर थाना बभनी ट्रक चलाता था। उसके साथ उसका भतीजा मजारे आलम खलासी का काम करता था। मृतक के भाई तौफीक ने बताया कि 19 जनवरी की सुबह रायगढ़ से सरिया लोड कर नजीर निकला था। भाई ने बताया कि 20 जनवरी को बाकारुमा पुलिस चौकी क्षेत्र जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़ ने तालाब से नजीर अहमद का शव बरामद किया गया। पुलिस को शव तालाब में ट्रक के जैक से बंधा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब परिजनों को पता चला तो परिवार के लोग बाकारुमा चौकी पहुंचे और फोटो देखने के बाद शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया था। फिर परिजनों की मौजूदगी में शव खोदकर निकाल कर परिजनों को सौंप दिया। तौफीक ने बताया कि सरिया वाली ट्रक सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र में खड़ा मिला था। अभी तक खलासी का पता नहीं चल सका है। मृतक के सिर पर गहरी चोट थी। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है, वही भतीजा अभी तक लापता है।
मामला छतीसगढ़ के रायगढ़ का है, मामला दर्ज है। मृतक बभनी थाने का रहने वाला है। हालांकि एक व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चला है। - अभय नारायण तिवारी, प्रभारी निरीक्षक बभनी।