फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of youth found in Shaktipunj Express

शक्तिपुंज एक्सप्रेस में मिला युवक का शव

Sun, 02 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Shaktipunj Express
चोपन रेलवे स्टेशन पर रविवार को जबलपुर से हावड़ा जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस में एक युवक का शव पाया गया। युवक चंदौली जिले का रहने वाला था। पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए घरवालों को सूचना दी है।
विज्ञापन

सहयात्रियों के मुताबिक जनरल बोगी में सफर कर रहे युवक की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। उसके पेट में तेज दर्द हो रहा था। रास्ते में उसकी मौत है। यात्रियों की सूचना पर ट्रेन के चोपन पहुंचने पर शव को नीचे उतारा गया। युवक की जेब से कटनी से चोपन तक का जनरल टिकट मिला है। काफी मशक्कत से उसकी पहचान चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र निवासी विनय कुमार पुत्र हीरालाल (23) के रूप में हुई। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है। घरवालों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed