फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of youth found hanging from tree

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Fri, 09 Apr 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found hanging from tree
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव के कोटरडूबा टोले में शुक्रवार को एक युवक का शव उसके घर से सौ मीटर दूर पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव के कोटरडूबा टोले निवासी शिवकेवल (20 ) पुत्र जगबंधन गोड़ का शव उसके घर से सौ मीटर दूर ममहर के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को उतरवाया। युवक किन परिस्थितियों में फांसी लगाई इसका पता नहीं चल सका है। उपनिरीक्षक मिठु प्रसाद ने ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया युवक द्वारा आत्महत्या की बात सामने आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed