{"_id":"65e4b8574bde367bdd09d4c1","slug":"dead-body-of-young-man-missing-for-24-hours-found-hanging-from-a-tree-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-110175-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 24 घंटे से गायब युवक का पेड़ से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 24 घंटे से गायब युवक का पेड़ से लटकता मिला शव
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ ग्राम पंचायत के जौराही गांव में 24 घंटे से गायब युवक का रविवार की सुबह आम के पेड़ से गमछे के सहारे शव लटकता हुआ मिला। वह शनिवार की सुबह घर से निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
खोतोमहुआ ग्राम पंचायत के जौराही गांव में रविवार की सुबह घर से दूर रामवृक्ष (37) पुत्र शिवलखन खरवार निवासी जौराही का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक शनिवार की सुबह परिवार में कहासुनी के बाद वह घर से निकल गया था। जब वह दोपहर तक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग तलाश करने लगे।
दिन भर तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार की सुबह युवक का शव घर से पांच सौ मीटर दूर गांव के राम लगन के घर के पास आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मृतक के पिता शिवलखन ने बभनी पुलिस को दी। सूचना पर उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।