फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of young man found tied, suspicion of murder

Sonebhadra News: बंधी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sun, 22 Dec 2024 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found tied, suspicion of murder
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बघुवारी गांव स्थित बंधी में युवक का शव मिला। पांच दिन पूर्व रात के समय मनबढ़ों ने उसकी पिटाई की थी। इसके बाद से वह लापता था। मामले में परिजनों ने युवक की हत्या और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बसौली गांव निवासी नरेंद्र प्रजापति के चार पुत्र हैं। इसमें रिंकू (25) तीसरे नंबर का था। दो साल पूर्व मध्यप्रदेश निवासी महिला से उसकी शादी हुई थी। वह मजदूरी करता था। 17 दिसंबर की शाम गांव का युवक मछली मारने और पार्टी करने की बात कहकर उसे ले गया था। शाम साढ़े सात बजे उरमौरा से शराब लाकर बघुवारी निवासी एक युवक सहित कुल तीन लोगों ने पार्टी की थी। उन सभी लोगों के बीच मारपीट हो गई थी। तभी से रिंकू लापता था। देर रात घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की मगर उसका पता नहीं चला। इसके बाद भाई की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। रविवार की सुबह बघुवारी गांव के लोग बंधी की ओर गए तो शव दिखा। मौके पर एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

------

घटनाक्रम हत्या की ओर कर रहे इशारा
युवक की मौत मामले में परिजनों के आरोपों से इतर घटनाक्रम भी हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि युवक मंगलवार को दिन में मछली मारने की बात कहकर निकला था। हालांकि जिस बंधी में उसका शव मिला, उसमें कोई मछली मारने नहीं जाता है। पांच सौ मीटर दूर की दो बंधियों में लोग मछली मारते हैं। जब देर शाम आठ बजे के करीब मारपीट हुई तो बंधी में मछली मारने से डूबने का सवाल ही नहीं है। युवक के चाचा ने बताया कि बंधी में जब गांव के लोगों ने शव देखा तो वह बीच में था। उसके महज बाल दिख रहे थे। शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शव सीधे खड़ा था। लग रहा था पत्थर से उसे दबाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जिस पर हत्या का आरोप उसी ने पहुंचाई चप्पल और मोबाइल
परिजन जिस युवक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, उसी के साथ मंगलवार की देर शाम रिंकू की मारपीट हुई थी। मगर उसने सूचना नहीं दी। भोर में आरोपी को फोन कर पूछताछ की गई। इसके बाद घटना वाली रात के भोर में चार से पांच बजे के करीब वह अपने घर से आधे रास्ते आया। जबकि परिजन भी कुछ दूर पहुंचे। वहां आरोपी ने रास्ते में ही रिंकू की चप्पल और मोबाइल दिया। हालांकि वह रिंकू के संबंध में कोई जानकारी देने से बचता रहा। दूसरी ओर मारपीट वाले स्थान और बंधी की दूरी सात से आठ सौ मीटर है।
----
शव को मछलियों ने नोंच डाला था
रिंकू की मौत मारपीट वाली रात ही हो गई थी। बंधी में धंसे शव को जब रविवार को बाहर निकाला गया तो वह सफेद हो गया था। चेहरे, पैर के साथ ही शरीर के गई हिस्सों को मछलियों ने नोंच डाला था। शव से बदबू भी आ रही थी। इस कारण उसी रात मौत होने की बात कही जा रही है। परिजनोें का कहना है कि समय रहते पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की होती तो शायद शव पहले ही बरामद हो सकता था।
----
बोलली के उ लोग के संघवा मत रहता हे हिरऊ
रिंकू को एक साल का बेटा है। उसकी पत्नी और बहन कई बार अचेत हो चुकी हैं। पत्नी विलाप करती रही कि कहली के उ लोगन के संघवा मत रहता हे हिरऊ, बतिया न मनला। पुलिस ने ट्रैक्टर से शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाहा। इसपर पत्नी अन्य परिजनों के साथ ट्रैक्टर के आगे बैठ गई। वह एसपी को मौके पर बुलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गई। पुलिस के समझाने के काफी देर बार परिजन शव देने को राजी हो गए।

----
वर्जन:
मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पहले ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर रिंकू की तलाश की जा रही थी। 17 दिसंबर की देर शाम शराब पीने के दौरान मारपीट की बात सामने आई थी। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। - कालू सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed