फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of unidentified youth found near Petrol Pump in Piprakhand

पिपराखांड में पैट्रोल पम्प के पास अज्ञात युवक का मिला शव

Sat, 29 May 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Dead body of unidentified youth found near Petrol Pump in Piprakhand
स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरखांड इकदीरी गांव में अंबिकापुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात व्यक्ति का शव शनिवार को मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्वी ले गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने बताया कि शनिवार की सुबह आसनडीह की तरफ से गश्त करके बभनी थाने की तरफ वापस जा रहे थे। करीब पांच बजे पिपरखांड इकदीरी गांव के समीप सड़क के किनारे एक व्यक्ति पड़ा था। उसके पास जाकर देखा गया तो उसके शरीर पर सभी कपड़े थे। उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की उम्र करीब 28 वर्ष है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में पत चला है कि किसी वाहन से धक्का लगने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी देने के लिए मृतक के घरवालों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed