फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of old woman found hanging from tree in suspicious condition

Sonebhadra News: संदिग्ध हाल में वृद्धा का पेड़ से लटकता मिला शव

Sun, 29 Jan 2023 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 09:44 PM IST
विज्ञापन
Dead body of old woman found hanging from tree in suspicious condition
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के नौडीहा गांव में रविवार को वृद्धा ने संदिग्ध हाल में फंदा लगा ली। घर से पांच सौ मीटर दूर उसका शव दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नौडीहा गांव निवासी सोनमती देवी (65) शनिवार की रात घर में खाना खाने के बाद सोने चली गई। पुत्र रामखेलावन के मुताबिक सुबह बिस्तर पर न होने पर उनकी तलाश शुरू की गई। काफी देर बाद घर से करीब पांच सौ मीटर दूर एक नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे शव लटकता देख लोग सन्न रह गए। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक घर में किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं था। कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed