फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dead body of Married woman found in school married one year ago used arguments with husband

विद्यालय में मिली विवाहिता की लाश: घर से घास काटने निकली थी, एक वर्ष पहले हुई थी शादी; पति से होता था विवाद

Fri, 18 Oct 2024 04:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 04:40 PM IST
सार

Sonbhadra News: प्राथमिक विद्यालय में महिला की लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर कोन थाना की पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों से शिनाख्त करने के साथ ही शव को कब्जे में ले लिया गया। वहीं, जब परिजन पहुंचे तो दहाड़ मारकर रोने लगे।

विज्ञापन
dead body of Married woman found in school married one year ago used arguments with husband
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के बागेसोती ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सिंगा परिसर में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। सोलर वाटर पंप के सहार रस्सी के फंदे पर शव देख ग्रामीण सन्न रह गए। विवाहिता एक दिन पहले घर से घास काटने के लिए निकली थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


करईल गांव निवासी कविता (20) पत्नी नान्हक बीती शाम रस्सी और हंसुआ लेकर घर से घास काटने के लिए निकली थी। इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं चला। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन, मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


इस बीच, शुक्रवार की सुबह बागेसोती गांव के सिंगा टोला में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोलर वाटर पंप के सहारे रस्सी के फंदे पर विवाहिता का शव देखा गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की तो मृतका की पहचान कविता के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
कुछ ही देर में परिजन भी पहुंच गए। विवाहिता के भाई खेमपुर निवासी इंद्रजीत यादव ने बताया कि मई 2023 में कविता की शादी हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद से ही पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। गुरुवार को भी दोनों में मोटर चलाने को लेकर विवाद हुआ था।

इसी के बाद देर शाम कविता घर से घास काटने के लिए निकली थी। करीब 12 किमी दूर बागेसोती में वह कैसे पहुंची और विद्यालय परिसर में शव को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी. गुप्ता ने बताया कि पति से विवाद के बाद कविता अपने घर से घास लेने के लिए निकली थी। उसका शव सिंगा गांव में फंदे से लटकता मिला है। इसी गांव में उसके मामा और बुआ का भी घर है। फिलहाल, सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed