फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   dead body of girl in suitcase in sonbhadra Flies were buzzing in the forest with foul smel

सूटकेस में मिली युवती की अर्धनग्न लाश: जंगल में दुर्गंध के साथ भिनक रही थीं मक्खियां, मंजर देख सन्न रह गए लोग

Fri, 15 Sep 2023 06:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 15 Sep 2023 06:31 PM IST
सार

कर्मनाशा पुल से सटे जंगल में ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह एक लाल रंग का सूटकेस  देखा। उससे तेज दुर्गंध आ रही थी और मक्खियां भिनक रही थीं। आसपास खून भी गिरा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेस  खोला तो अंदर का दृश्य देख सन्न गई। 

विज्ञापन
dead body of girl in suitcase in sonbhadra Flies were buzzing in the forest with foul smel
सोनभद्र के जंगल में सूटकेस में मिली अर्धनग्न लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र और चंदौली जिले की सीमा पर कर्मनाशा नदी के किनारे जंगल में शुक्रवार को सूटकेस  में एक युवती का अर्धनग्न शव मिला है। प्लास्टिक की पन्नी में बांध कर शव को सूटकेस  में भरकर फेंका गया था। सोनभद्र के रायपुर और चंदौली के चकरघट्टा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सीमा विवाद के कारण काफी देर तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। बाद में चकरघट्टा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।

विज्ञापन


बॉर्डर पर स्थित मांची रेंज अंतर्गत पकरहट के पास कर्मनाशा पुल से सटे जंगल के ग्रामीणों ने एक लाल रंग का सूटकेस  देखा। उससे तेज दुर्गंध आ रही थी और मक्खियां भिनक रही थीं। आसपास खून भी गिरा था। संदेह जताते हुए लोगों ने रायपुर थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सूटकेश खोला तो अंदर का दृश्य देख सन्न गई।

विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझी पुलिस

प्लास्टिक की पन्नी में बांधकर एक युवती के शव को सूटकेस में बंद किया गया था। कपड़े काफी कम थे। शव तीन से चार दिन पुराना है। घटनास्थल चकरघट्टा थाना क्षेत्र में होने के कारण सम्बन्धित थाने को सूचना दी गई। कुछ ही देर में चकरघट्टा पुलिस भी पहुंच गई। काफी देर तक सीमा को लेकर विवाद बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बक्से में मिली थी लाश; मोबाइल मरम्मत कराने घर से निकली थी किशोरी, सिरफिरे आशिक ने दी खौफनाक मौत

बाद में चकरघट्टा पुलिस ने छानबीन शुरू की। युवती के हाथ पर टैटू से उसका और एक लड़के का नाम लिखा है। पुलिस उसकी शिनाख्त में जुट गई है। आशंका जताई जा रही कि कहीं दूर युवती की हत्या कर शव को जंगल में लाकर फेंक दिया गया है। फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में सनसनी है। 
ये भी पढ़ें: बनारस के सरकारी अस्पतालों में 40 फीसदी डॉक्टरों की कमी, स्वास्थ्य मंत्री बताएं- कैसे होगा 24 घंटे इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed