फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of drowned youth found after 24 hours

Sonebhadra News: 24 घंटे बाद मिला बंधी में डूबे युवक का शव

Sat, 14 Oct 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dead body of drowned youth found after 24 hours
सलखन। चोपन थाना के चिरहुली गांव स्थित कलुआ बंधी में बृहस्पतिवार को डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद हुआ। गोताखाेरों की मदद से शव बाहर निकाले जाने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

चिरहुली गांव के पूर्व प्रधान जवाहिर कोल का पुत्र बबलू (40) बृहस्पतिवार को दोपहर बाद पत्नी संजू के साथ अपना खेत देखने जा रहा था। रास्ते में स्थित कलुआ बंधी में पानी भरा था।दूसरे मार्ग से घूमकर जाने में काफी समय लगने की सोच वह खेत तक पहुंचने के लिए बंधी पार करने लगा। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। पति को डूबता देख किनारे मौजूद पत्नी शोर मचाने लगी। आसपास के ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचकर युवक को बाहर निकालते वह बंधी में समा गया था। पुलिस चार गोताखोरों की मदद से डूबे युवक की तलाश में जुटी रही। शुक्रवार को शाम करीब साढ़े चार बजे शव को बंधी से बाहर निकाला जा सका। चोपन थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed