फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of CISF jawan's wife found hanging

Sonebhadra News: सीआईएसएफ जवान की पत्नी का फंदे पर लटका मिला शव

Sun, 16 Apr 2023 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 09:03 PM IST
विज्ञापन
Dead body of CISF jawan's wife found hanging
रेणुसागर। अनपरा थाना क्षेत्र में रविवार को सीआईएसएफ जवान की पत्नी ने संदिग्ध हाल में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से महाराष्ट्र का निवासी राजू पवार सीआईएसएफ में हैं। वह अनपरा तापीय परियोजना परिसर की सीआईएसएफ कॉलोनी में परिवार समेत रहते हैं। उनके दो बच्चे हैं। शनिवार की रात्रि पत्नी शालिनी पवार (24) ने अज्ञात कारणों से घर के पंखे में दुपट्टा का फंदा बनाकर जान दे दी। देर रात जब राजू घर में पहुंचे तो फंदे पर पत्नी का शव लटकता देख सन्न रह गए। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना अनपरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। शालिनी ने किन कारणों से यह कदम उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसओ नागेश सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मां ने डांटा तो किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
रेणुसागर। रेणुसागर चौकी क्षेत्र के अनपरा बाजार स्थित सोनारी गली में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से पहले उसकी मां ने उसे डांटा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनारी गली निवासी धर्मेंद्र शाह ने बताया कि रविवार की दोपहर बेटी शालू (17) घर से बाहर गई थी। काफी देर बाद लौटी तो पत्नी ने उसे डांट लगाई।इसके बाद उसने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। पत्नी घर के दूसरे कमरे में काम कर रही थीं। कई बार शालू को आवाज दिया लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। जब दरवाजा खोलकर देखा तो पंखे में लगे फंदे पर शालू झूल रही थी। तत्काल उसे फंदे से उतारा गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रेणुसागर चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed