फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead Body of an elderly man found in his home in Jaunpur murder alleged

जौनपुर: घर में मिला वृद्ध का शव, आठ दिन से हो रही थी तलाश; बेटे ने चोरी के दौरान हत्या करने का लगाया आरोप

Fri, 18 Sep 2026 01:44 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 18 Sep 2026 01:44 PM IST
सार

जौनपुर जिले में 11 सितंबर से लापता 70 वर्षीय विनोद का शव उनके घर के गेस्ट रूम में मिला। कई दिन पुराना शव होने से दुर्गंध आ रही थी। वहीं लखनऊ से घर पहुंचे बेटे ने हत्या की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Dead Body of an elderly man found in his home in Jaunpur murder alleged
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले में केराकत कोतवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव में चोरी के दौरान मारपीट में 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या किए जाने की आशंका से सनसनी फैल गई। 11 सितंबर की रात से लापता विनोद सिंह (70) का शव शुक्रवार को घर के गेस्ट रूम में सड़ी-गली हालत में मिला। कई दिन पुराना शव होने से कमरे से तेज दुर्गंध उठ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
विनोद सिंह सवारी गाड़ी पर खलासी का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, वह मानसिक रूप से भी कुछ अस्वस्थ रहते थे। उनका इकलौता बेटा अतुल सिंह लखनऊ में परिवार के साथ रहता है। अतुल के अनुसार, 11 सितंबर की रात से पिता का पता नहीं चल रहा था। उनकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन




18 सितंबर को अतुल गांव स्थित घर पहुंचे तो अंदर तेज दुर्गंध महसूस हुई। आसपास के लोगों ने किसी जानवर के मरने की आशंका जताई। इसके बाद घर की सफाई कराई गई। सफाई के दौरान गेस्ट रूम में विनोद का शव पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बदमाशों का दुस्साहस: सराफा दुकान में घुसकर कर्मचारी को मारी गोली, सोने-चांदी के आभूषण लेकर भागे; पुलिस अलर्ट

अतुल ने गांव के ही एक युवक और उसके साथियों पर चोरी के दौरान पिता के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed