फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a youth found hanging from a noose in his in-laws' house

Sonebhadra News: ससुराल में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 26 Oct 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a noose in his in-laws' house
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनगर स्थित अपनी ससुराल में इंद्रजीत (32) का शव शनिवार को फंदे से लटकता मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। घटना से पहले उसका ससुराल वालों से विवाद हुआ था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

चुर्क चौकी क्षेत्र के बीरवल गांव निवासी इंद्रजीत कुछ वर्षों से अपनी ससुराल में पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। इंद्रजीत बंगलूरू में काम करता था। दीपावली की छुट्टी पर वह घर आया था। बताते हैं कि शुक्रवार की शाम पत्नी और सास से किसी बात पर इंद्रजीत का विवाद हुआ। पत्नी के मुताबिक विवाद के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। अंदर काफी देर तक तोड़फोड़ करता रहा। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने उसे बाहर आने के लिए कहा तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद में लोगों ने टिन शेड से झांककर देखा तो पंखे के सहारे इंद्रजीत फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा। इसके बाद परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई अजीत बताया कि इंद्रजीत का ससुराल वालों से विवाद चलता था। उसने अपने भाई की हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल माधव सिंह ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed