फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a young man who had gone to his in-laws'

Sonebhadra News: ससुराल के लिए निकले युवक का तालाब में मिला शव

Sat, 07 Oct 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who had gone to his in-laws'
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के केवटी गांव के पास शनिवार को एक युवक का शव तालाब में पाया गया। वह ससुराल जाने के लिए दो दिन पहले घर से निकला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र कन्हौरा गांव निवासी बबुंदर पासवान (30) ट्रक चलाता था। वह पांच अक्तूबर को ससुराल जाने के लिए घर से बाइक पर निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी वहां नहीं पहुंचा। युवक के घर न लौटने पर चिंतित परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। इस बीच शनिवार को सदर कोतवाली के केवटी गांव के पास तालाब में उसका शव पाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि बबुंदर की हत्या कर शव को छिपाने के लिए तालाब में फेंक दिया गया था। घटना के बाद से मां श्यामा देवी, पत्नी गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक को एक सात साल की बेटी भी है। इस बाबत सदर कोतवाली प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि युवक के शरीर पर किसी तरह के चोट का निशान नहीं है। फिलहाल सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed