फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a young man who came out to go to the wedding procession from home was found

घर से बरात जाने के लिए निकले युवक का मिला शव

Wed, 01 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who came out to go to the wedding procession from home was found
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के चंडी तिराहे के समीप फ्लाईओवर पर मंगलवार की रात संदिग्ध हाल में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक घर से बरात में जाने के लिए निकला था। उसके दोनों पैर बुरी तरह जख्मी थे। चेहरे पर भी चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या कर शव फ्लाईओवर पर फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी राबर्ट्सगंज के प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे बजे चंडी तिराहे के पास फ्लाईओवर पर किसी वाहन की चपेट में आने से एक युवक के मौत की सूचना मिली। फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल लाकर मोर्चरी में रखवा दिया गया। बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने शव की पहचान देवेंद्र अवस्थी (32) पुत्र राजेश अवस्थी निवासी रेलवे क्रॉसिंग वार्ड नंबर 16 राबर्ट्सगंज के रूप में की। मृतक को देखते ही परिवार के लोग हत्या कर शव को सड़क पर फेंक कर दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाने लगे। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि मंगलवार को उनका बेटा देवेंद्र घर से बरात में जाने की बात कह कर निकला था। उसके पास मोबाइल भी था। बुधवार की सुबह कोतवाली पुलिस से उसे बेटे के सड़क हादसे में मौत की सूचना मिली। उनका कहना है कि शव को देख कर लग रहा है कि हत्या कर शव फेंका गया है। युवक के एक पैर में ही मोजा है, दूसरा मोजा व जूता गायब है। मोबाइल भी मौके पर नहीं था और न ही खून बिखरा मिला। यही नहीं जिस जगह शव पड़ा था, वहां पैदल आने-जाने का कोई सवाल ही नहीं है। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा। मृतक के पिता की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed