फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a young man missing for three days was found in the well

तीन दिनों से लापता युवक का कुएं में मिला शव

Wed, 10 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man missing for three days was found in the well
हाथीनाला थाना क्षेत्र के साऊडीह गांव में बुधवार को युवक का कुएं में शव मिला। युवक तीन दिनों से लापता था। शव को बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हथवानी गांव निवासी सुंदर देव यादव का पुत्र धनंजय कुमार (22) सात अगस्त की रात अचानक घर से लापता हो गया था। सुबह उसे घर में न पाकर परिजन खोजबीन में जुट गए। काफी प्रयासों के बाद भी धनंजय का कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने पास के साऊडीह गांव के पास कुएं में एक युवक का शव देखा। रस्सी व पटरे के सहारे शव को बाहर निकाला गया तो उसकी शिनाख्त धनंजय के रूप में हुई। सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हाथीनाला थाना प्रभारी रवींद्र प्रसाद ने बताया कि युवक कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह कुएं में कैसे गिरा, इसकी छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed